Banda News: दो और छात्राओं की बिगड़ी हालत, डाक्टरों की टीम ने किया इलाज
बांदा, जुलाई 20 -- Banda News: बांदा। अछरौड़ गांव में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में सोमवार को भी दो छात्राओं की फूड प्वाइजनिंग से हालत बिगड़ी। डाक्टरों की टीम ने उनका वहीं पर पहुंचकर इलाज किया। तीन डाक्टरों व एक-एक फार्मासिस्ट व नर्स की ड्यूटी विद्यालय में लगाई गई है। डाक्टरों का कहना है कि पूर्व में बीमार हुईं 21 छात्राओं की हालत में अब काफी सुधार हो रहा है। वहीं चार छात्राओं को कमजोरी की वजह से हालत अभी भी खराब है। उधर, मामले में मंडलायुक्त ने विद्यालय के मेस संचालक को तलब कर कड़ी हिदायत दी और स्पष्टीकरण लिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच की और नमूने भरे हैं। कई खामियां मिली, जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़ में मेस संचालक की लापरवाही सामने आ रही है। वहीं विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.