बांदा, अगस्त 4 -- Banda News: बांदा। दोस्त की गर्लफ्रेंड से बात करना साथी को नागवार गुजरा, जिसके चलके शराब पिलाकर हिस्ट्रीशीटर की नशे में सिर पर डंडे से वारकर उसकी हत्या कर दी। जिससे हिस्ट्रीशीटर की दाहिनी आंख पूरी तरह बाहर निकल आई थी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मटौंध थाना व एसओजी ने आलाकत्ल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के मुलायम ने बताया 40 वर्षीय बड़ा भाई धर्मेद्र सिंह पुत्र राजकुमार सोमवार दोपहर बुलेट से भतीजी को लेने कबरई जा रहा था। तभी दुरेड़ी मोड़ पर दोस्त सागर पुत्र रणवीर निवासी दुरेंडी मिल गया। सागर धर्मेद्र को अपने गांव ले गया। यहां सागर ने गांव के दोस्त संजू पुत्र बसंता को बुलाकर निर्माणाधीन मकान में तीन लोगों ने शराब पार्टी की। नशा होने पर पर सागर ने अपनी गर्लफ...