बांदा, जुलाई 22 -- Banda News: अतर्रा। अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम इटरा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को सुबह लगभग सात बजे दी। सूचना मिलते ही अतर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर मृतक की शिनाख्त मनीराम यादव के 32 वर्षीय पुत्र लवकुश यादव निवासी पचोखर के रूप में हुई है। मृतक के पिता मनी राम यादव ने बताया कि उनका बेटा लवकुश मंगलवार को कृषि कार्य के लिए डीजल लेकर अपने दो मित्रों के साथ लगभग शाम 4 बजे घर आया था और कृषि कार्य के लिए डीजल तेल घर में रखकर उन्हीं के साथ निकल गया था। यह भी पढ़ें- Banda News: अतर्रा नरैनी मार्ग पर मिला अज्ञात युव...