Banda News: दोपहर बाद खत्म हो गई खाद, वापस लौटे किसान
बांदा, अक्टूबर 7 -- Banda News: पहाड़ी। उत्तरी कृषक सेवा सहकारी समिति में बुधवार को सुबह से ही खाद के लिए किसान लाइन में लग गए थे। लेकिन दोपहर बाद खाद खत्म हो गई। स्टॉक को देखते हुए समिति कर्मचारियों ने किसानों को टोकन वितरण किया। खाद खत्म होने के बाद किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। वितरण कर रहे समिति कर्मचारी शिवशंकर यादव ने बताया कि 127 किसानों को खाद बांटी गई है। अब समिति में एक बोरी डीएपी नहीं बची है। खाद आने के बाद फिर वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.