बांदा, नवम्बर 10 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। रायफल क्लब मैदान में एक नवंबर से शुरू हुए दस दिवसीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं माटी कला महोत्सव का मंगलवार को सांस्कृति कार्यक्रमों के बीच समापन हुआ। प्रदर्शनी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया। विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का समापन किया। प्रदर्शनी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को पुरस्कृत किया गया। उद्यमी श्रेणी में पारस ग्रामोद्योग संस्थान, देहरादून को प्रथम, कौशल किशोर दीक्षित, विनोबा भावे सेवा संस्थान को द्वितीय तथा रसराज ग्रामोद्योग संस्थान, प्रयागराज के राजीव शुक्ल को तृतीय पुरस्कार मिला। सोशल मीडिया वायरल वीडियो प्रतियोगिता में प्रमोद कुमार मछंदर को प्रथम, संतोष कुमार गुप्ता को द्विती...