बांदा, सितम्बर 21 -- Banda News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी से सटे तरौंहा में देशी वम फटने से दो किशोर गंभीर रुप से झुलस गए। दोनो को प्रयागराज रेफर किया गया है। बताते हैं कि जयदेवदास अखाड़ा मोहल्ला में रहने वाले मोहन का 15 वर्षीय बेटा मनू व पड़ोसी प्रकाश का नौ वर्षीय बेटा सुशील सड़क किनारे मैदान में खेल रहे थे। वहीं उनको दो देशी बम पड़े मिले। दोनो ने पटाखा समझकर बमों की बारुद निकाली और माचिस जलाकर बारुद में आग लगा दी। तभी धमाके के साथ दोनो बम फट गए। जिसमें दोनो लोग झुलस गए। परिजनों ने दोनो को जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से प्रयागराज रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: पटाखा कचरे के धमाकों का पुराना सिलसिला, पहले भी जा चुकी है जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...