बांदा, अक्टूबर 17 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। नवरात्र की सप्तमी पर देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां विंध्यवासिनी मंदिर खत्री पहाड़, बेंदाघाट की मां काली सहित अन्य देवी स्थानों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ पहुंची। मां दुर्गा के दर्शन व पूजन कर कन्याओं में प्रसाद वितरित किया। मंदिरों के बाहर खिलौनों व घर-गृहस्थी के सामानों की दुकानें गुलजार रहीं। पूरे दिन मंदिरों व पंडालों में भंडारे आयोजित किए गए। कतार में लगकर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गिरवां के पास स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में तेज धूप और गर्मी होते हुए भी भक्तों की आस्था सिर चढ़कर बोली। शनिवार को सप्तमी पर यहां एक लाख से ज्यादा भक्तों ने हाजिरी लगाई। खुशहाली के लिए बच्चों का मुंडन कराया। मन्नतें पूरी होने पर तमाम भक्त लेटी हुई परिक्रमा करके कई कोस की दूरी पूरी की ...