Banda News: देवी के नौ स्वरूपों में सजी बेटियां, हुई पूजा
बांदा, अक्टूबर 18 -- Banda News: बांदा। शहर के इंदिरा नग स्थित किडजी स्कूल में रविवार को नवरात्र महोत्सव की धूम रही। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में सजी बच्चियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यालय प्रांगण में मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय की बच्चियों ने मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के दिव्य रूप धारण किए तथा सभी लोगों को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में शिक्षिका काजल, अनुपमा, सुमन, वैष्णवी, किरन, आकांक्षा, स्नेहा और तृप्ति का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी गुप्ता एवं प्रबंधक सौरभ चंद्र गुप्ता ने पूजन कर माता का आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सेंट जोसेफ स्कूल में नवरात्रि की धूम, नौ देवियों के स्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.