Banda News: देरी से स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण
बांदा, जुलाई 13 -- Banda News: बांदा। नगर क्षेत्र के ही परिषदीय स्कूलों में शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। उनकी लेटलतीफी नौनिहालों की शैक्षिक भविष्य चौपट कर रही है। आपके अपने हिन्दुस्तान ने इस गंभीर मसले को लेकर कई विद्यालयों की पड़ताल की। 12 जुलाई के अंक में फोटो के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए नगर शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व अन्य स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गूलरनाका कंपोजिट की प्रधानाध्यापिका मीरा सहित पूरे स्टाफ को नोटिस भेजी है। हिन्दुस्तान की खबर का हवाला देते हुए कहा है कि दो दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण खुद उपस्थित होकर दें। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चार परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में मिलीं खामियां, जवाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.