Banda News: दूध लेने गई किशोरी से छेड़खानी
बांदा, अक्टूबर 17 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने अपनी 21 वर्षीय नातिन से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को शाम साढ़े सात बजे उसकी नातिन दूध लेने घर से कुछ दूर एक घर में गई थी। तभी गांव के एक युवक ने उससे छेड़खानी की। आरोप लगाया कि इसके पहले वह बहू व छोटी नातिन के साथ भी छेड़खानी कर चुका है। विरोध करने पर गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने मवई बजुर्ग गांव निवासी उमेश पुत्र चुनूबाद यादव के खिलाफ छेड़खानी व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.