Banda News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
बांदा, अक्टूबर 29 -- जमानत याचिका खारिज Banda News: बांदा। दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आरोपी पुरुषोत्तम चौहान को झटका लगा है। प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने अपराध की गंभीरता, अजमानतीय प्रकृति और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। आरोपी के खिलाफ थाना बबेरू में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसके बाद से वह जिला कारागार बांदा में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है। जेल में बंद आरोपी की ओर से उसके अधिवक्ता ने न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि आवेदक पूरी तरह से निर्दोष है और उसने ऐसी कोई घटना नहीं की है। दूसरी तरफ, अभियोजन अधिकारी ने जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कोर्ट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.