Banda News: दुकान का ताला तोड़ नगदी व सामान समेत 12 हजार का माल पार
बांदा, अक्टूबर 23 -- Banda News: बांदा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर चोरों ने एक चाय की दुकान को निशाना बनाते हुए काउंटर का ताला तोड़कर नगदी और सामान समेत 12 हजार का माल पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बलखंडी नाका निवासी पीड़ित दीपू गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि स्टेशन रोड पर 'मधु कंप्यूटर' के पास उनकी 'दीपू टी स्टाल' नाम से दुकान है। 22 अक्टूबर को उनकी दुकान बंद थी, इसके बाद जब वे अगले दिन 23 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान के बाहर रखे काउंटर के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने काउंटर के अंदर रखे सिगरेट, गुटखा और वहां मौजूद नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.