Banda News: दीवार गिरी, मलबे में दब कर पिता पुत्री की मौत
बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: बबेरू। बबेरू के तरायां गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। पड़ोसी की कच्ची दीवार भरभराकर मकान पर गिरने से मलबे में दबे पिता-पुत्री की मौत हो गई। वहीं पत्नी और तीन वर्षीय बेटी घायल हो गईं। दोनों को गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। तरायां गांव के फूल सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि 40 वर्षीय छोटा भाई राजेश सिंह गौर पुत्र सुघर सिंह मंगलवार रात 36 वर्षीय पत्नी सावित्री दो पुत्री 06 माह की रश्मी, 03 वर्षीय लक्ष्मी के साथ टीन शेड़ के कमरे में सो रहा था। तभी रात को पानी से भीगी पड़ोसी रामदास यादव की कच्ची दीवार राजेश सिंह की नौ इंची पक्की दीवार पर गिर गई। जिससे राजेश सिंह का पूरा मकान ढह गया। कमरे के अंदर सो रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.