Banda News: दीवार गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौत
बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: बबेरू। बारिश के दौरान अचानक कच्ची दीवाल भर भराकर गिर जाने से मासूम की दबकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरका थाना क्षेत्र के अरवारी गांव निवासी सात वर्षीय हिमांशु पुत्र संजय सोमवार दोपहर घर में खेल रहा था। उसकी मां शौच के लिए खेतों में चली गई थी। इसी बीच तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार भर भराकर गिर गई। जिससे हिमांशु मलबे में दब गया। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों उसे मलबे से बाहर निकाल कर तत्काल सीएचसी बबेरू अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बाबा शिवकरण ने बताया कि मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका पिता सूरत में रहकर मजदूरी करता है। अचानक हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.