Banda News: दीवार गिरने से मजदूर की मौत
बांदा, अगस्त 2 -- Banda News: बांदा। कच्ची दीवार गिरने से मजदूर की मलबे में दब कर मौत हो गई। छतरपुर जिला के मनवारा गांव निवासी भगवानदीन ने बताया कि उसका 32 वर्षीय भतीजा विकास पुत्र चंद्रपाल शनिवार की सुबह पड़ोसी के यहां मजदूरी करने गया था। तभी दोपहर को कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। जिससे वह मलवे में दब गया। उसे बाहर निकालकर तत्काल रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा भगवानदीन ने बताया कि मृतक की शादी पांच माह पहले हुई थी। अचानक हुई इस घटना से पत्नी ममता का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.