बांदा, अगस्त 21 -- Banda News: नरैनी। गुढ़ाकला पंप कैनाल में तैनात जेई पर तीसरी साइफन में अनियमित तरीके से दीवार खड़ी करने का आरोप लगा है। किसानों का कहना है कि दीवार के कारण जल निकासी बाधित हो गई और करीब 200 बीघा खेतों में पानी भर गया। मामले की शिकायत किसानों ने उपजिलाधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की है। तहसील क्षेत्र के बसराही अंश गुढ़ाकला निवासी किशोरीलाल, रामसनेही पटेल, मुन्ना निषाद, कमलेश, भरतलाल, सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि गुढ़ाकला पंप कैनाल में तैनात जेई ने तीसरी साइफन में दीवार खड़ी करा दी है। इससे खेतों से पानी की निकासी रुक गई है। किसानों के अनुसार तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते खेतों में पानी लबालब भर गया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रामपुर में 100 एकड़ खेत में लगी धान की फसल डूबी किसानों ने बताया कि जलभराव का पानी...