Banda News: दिव्यांगों को मिली ट्राइ साइकिलें व उपकरण
बांदा, सितम्बर 30 -- Banda News: बबेरू। सेवा सेतु संगम अभियान के तहत ब्लाक में बुधवार को दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल व कृत्रिम उपकरण का वितरण किया गया। चेयरमैन विवेकानंद गुप्ता व ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिव्यांगजनो को 16 ट्राई साइकिल, तीन व्हीलचेयर,तीन छड़ी व दो कान मशीन का वितरण किया। महत्वाकांक्षी योजनाओं को गांव-गांव पहुंचने का संकल्प लिया गया और स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बीडीओ अभिषेक चौधरी, भाजपा नेता अजय सिंह पटेल,मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, पूर्व चेयरमैन सुखदेव वर्मा, सुधीर कुशवाहा, श्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.