Banda News: दिल का दौरा पड़ने से चौकीदार की मौत
बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: बांदा। दिल का दौरा पड़ने से चौकीदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चित्रकूट जिला के रसिन गांव के कोरिन पुरवा निवासी सोनू ने बताया की उसका 55 वर्षीय पिता श्यामलाल पुत्र सधुवा रतन लाल इंटर कालेज रसिन में चौकीदार के पद पर तैनात था। गुरूवार की सुबह अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा। घरवालो ने पहले उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती में मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सहोदिया के अलावा दो पुत्र तीन पुत्रिया छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.