Banda News: दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत
बांदा, जुलाई 22 -- Banda News: बांदा। दिल का दौरा पढ़ने से किसान की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हरिया डेरा निवासी 55 वर्षीय उमेश पुत्र चुन्नू यादव किसानी करता था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद चारपाई में लेटा ही था कि सीने में दर्द होने लगा। घरवालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा ले गए, जहां इलाज होने से पहले दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई मैया दिन ने बताया कि वह किसानी करता था। उसके पास पांच बीघा जमीन दो लड़के हैं। अचानक हुई इस घटना से पत्नी रानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.