Banda News: दर्शन करने जा रही महिला से टप्पेबाजी
बांदा, अगस्त 2 -- Banda News: नरैनी। कस्बा के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी बिंदी पत्नी देवशरण त्रिपाठी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सरकारी अस्पताल के दूसरे गेट से अंदर संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास दर्शन करने जा रही थी। तभी अज्ञात युवक महिला के पैर छुए। इसके बाद बातों में उलझाकर किनारे ले जाकर बैठ गया। महिला के पैर दबाने लगा और बातों में उलझाकर टप्पेबाजी कर ली। महिला के हाथों से चांदी की चूड़ियां वह पैर से पायल उतार ली। इसके बाद भाग निकला। सूचना पर कोतवाली कस्बा इंचार्ज विनोद कुमार अस्पताल पहुंचे और पीड़ित महिला के बयान लिए। अस्पताल से सीसी फुटेज से जांच पड़ताल किया। महिला के पुत्र उमेश त्रिपाठी उर्फ लवकुश ने पुलिस को तहरीर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि अज्ञात युवक की तलाश में सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.