Banda News: दरवाजे में कार खड़ी करने पर पड़ोसियों ने पीटा
बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के आवास विकास कालोनी में दरवाजे पर गाड़ी खड़ी करने से नाराज पड़ोसियों ने रात दस बजे घर में घुसकर मारपीट की। रोहित सिंह की पत्नी वंदना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अक्टूबर कोरात साढ़े दस बजे पड़ोसी राजेंद्र सिंह परमार व शशिराज सिंह शराब के नशे में दरवाजे पर लात मारी और अंदर आ गए। साथ में आई अपर्णा सिंह ने उसे बाल पकड़कर घसीटा और राजेंद्र व शशिराज ने गाली-गलौज करते हुए उसेपीटा। दरवाजे पर गाड़ी हटाने को कहा। पति रोहित व जेठ रूबल सिंह आए तो तीनों लोगों ने उन दोनों को भी लाठी-डंडे से जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल पति रोहित को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। हमलावरों ने रिपोर्ट लिखाने पर फर्जी मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। वहीं इस मामले में पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.