Banda News: दरवाजे पर लगाया ताला, पेंट से लिखा नाम
बांदा, अक्टूबर 12 -- Banda News: कमासिन। क्षेत्र के ग्राम मुसीवां में रविवार रात एक रिहायशी मकान के मुख्य दरवाजे पर बाहर से किसाने ताला लगा दिया और पेंट से दरवाजे पर मकान मालिक का नाम लिख दिया। दरवाजे के पास लगे पेड़ को आरी से काट दिया। इससे पूरा परिवार भयभीत है। ग्राम मुसीवां निवासी पीतांबर लाल पुत्र रमई ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात अराजक तत्वों ने उनके मकान के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया। इसके साथ ही दरवाजे पर काले पेंट से "मकान मालिक कलुआ पुत्र बचुवा, जाति पासी" लिख दिया गया और मकान के दरवाजे के पास लगा पुराना हरा, फूलदार पेड़ भी आरी से काट दिया गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दरवाजे पर लगा ताला तुड़वाया, जिसके बाद मकान का दरवाजा खुल सका। पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.