Banda News: दरवाजे पर बैठे युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
बांदा, अगस्त 23 -- Banda News: बांदा। मरका थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ में दरवाजे पर बैठे युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मऊ निवासी श्याम जी पुत्र रामबली यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त की रात करीब आठ बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान रमेश यादव ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रमेश, उसके भाई महेश पुत्र रामबरन यादव तथा छोटू पुत्र अज्ञात ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपितों ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे घायल कर दिया। पीड़ित के मुताबिक उसकी मां सावित्री बचाने पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में श्याम जी के शरीर और बाएं हाथ में चोटें आई हैं। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.