Banda News: दरवाजे पर बैठे युवक को दबंगों ने पीटा
बांदा, जुलाई 21 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली के गुरेह गांव निवासी अमित मिश्रा पुत्र रमेश मिश्रा ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि वह रविवार को रात नौ बजे अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोसी दुर्गेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो दुर्गेश व उसका भाईलाला, पिता सजना, मां कुसुमा एकराय होकर लाठी-डंडे लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दुर्गेश, लाला, सजना, कुसुमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.