Banda News: दरवाजे पर बैठे दो भाइयों व मां से की मारपीट
बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: पुनाहुर। बिसंडा थाना के अलिहा बेलगांव में दरवाजे पर बैठे दो भाइयों के साथ दबंगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। गांव निवासी मलखान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को रात 10 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था। साथ में उसका छोटा भाई अमन सिंह भी मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही टिंकू सिंह, भाई शिवा सिंह, बऊवा सिंह पिता बाबू सिंह उसके दरवाजे पर आए। अमन सिंह को बुरी-बुरी गालियां दीं। मलखान सिंह ने विरोध किया तो दोनों भाइयों के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। बचाने आई मां सुमन सिंह के साथ भी मारपीट की। धमकती देते हुए हमलावर भाग गए। बताया कि मारपीट में मलखान सिंह और उसकी मां सुमन को चोटें आई हैं। उसकी सोने की चेन गिरकर खो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.