बांदा, अक्टूबर 10 -- Banda News: नरैनी। घर में घुसे युवक का विरोध करने पर हुए विवाद में युवक ने महिला के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसकी आग बुझाई उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित पटेल नगर निवासी प्रिया द्विवेदी पत्नी स्व. अशोक कुमार अपनी दो बेटियो के साथ रहती है। शनिवार की सुबह पड़ोसी युवक छत पर कूद आया और छत का दरवाजा खुलवाने के लिए दरवाजा पीटने लगा। प्रिया ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर युवक का प्रिया से विवाद हो गया। प्रिया की बेटी प्रभा ने आरोप है कि दरवाजा न खोलने पर युवक गुस्से से तमतमा गया। बोतल में लाए पेट्रोल को उसकी मां के ऊपर डाल दिया और आग लगा द...