Banda News: दबंग ने छू जाने पर दलित को जमकर पीटा
बांदा, सितम्बर 26 -- Banda News: बांदा। गिरवां थाने के मसुरी गांव में गुटखा लेते समय छू जाने पर दबंग ने दलित युवक को जमकर पीटा और गाली-गलौज किया। पीड़ित राममिलन पुत्र वंशगोपाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 24 सितंबर को शाम चार बजे वह घर से गुटका खाने दुकान गया था। वहां गांव का संतोष यादव मिल गया। संतोष से गुटका मांगा तो उसकी तरफ बढ़ाया। उसने हाथ से जैसे ही गुटका लिया तो संतोष ने छू जाने की बात कहकर बुरी तरह पीटा। जातिसूचक गालियां दीं। उसका मोबाइल भी गिर गया। संतोष ने धमकाया कि अगली बार छुआछूत की तो जान से मार देंगे। पुलिस ने संतोष यादव के खिलाफ दलित उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.