बांदा, अगस्त 20 -- Banda News: बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर पड़ोसी दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। गुहार सुन बचाने पहुंची पत्नी की पिटाई की। जान बचाकर युवती घर में घुस गई तो दबंग वहां भी पहुंच गए। युवती को पकड़कर अश्लील हरकतें कीं और उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने नौ लगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अगस्त को उसका पति गांव से खुरहंड जाने को निकला। तभी घर के सामने गांव के लखन,ओमकार, महेंद्र, श्यामलाल आदि लाठी-डंडे लेकर आए और पत पर हमला कर दिया। वह बचाने पहुंची तो उसको भी पीटा। जान बचाकर वह अपने घर में घुस गई तो लखन, श्यामलाल, महेंद्र भी आ गए। आरोप है कि तीनों ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की। उसके कपड़े फाड़ डाले। पति ने पुलिस को फोन किया तो सभी लोग जान से मारने की धम...