बांदा, जुलाई 18 -- Banda News: बांदा संवाददाता। दबंगों के खौफ से परेशान युवक अपना घर छोड़ कर परिवार के साथ पलायन कर गया। पीड़ित का कहना है कि सिविल लाइन चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही किया। अगर पुलिस कार्रवाई करती तो उसे घर छोड़ कर बाहर न जाना पड़ा। शहर के स्वाराज कालोनी पशु अस्पताल निवासी पप्पू धुरिया पुत्र रामखेलावन धुरिया ने पुलिस को और मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका बड़ा भाई राजकुमार चार माह से बीमार था। जिसकी नौ जुलाई की रात मौत हो गई थी। भाई राजकुमार की मौत होने के बाद रात को ही उसके बड़े भाई का पुत्र अपने परिवार के साथ घर आ धमका और दरवाजे तोड़ने लगा। इस पर पप्पू ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की आवाज सुनकर पप्पू घर के बाहर निकला तो दबंगो ने उसे उसकी पत्नी और बेटी पीटना शुरू कर दिया।...