Banda News: दबंगों ने 10 बिस्वा फसल पर ट्रैक्टर चला दिया
बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: तिंदवारी। तिंदवारी के ग्राम बेन्दा के मजरा लाहा केवटरा में दबंगों द्वारा किसान की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से रौंदने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान रामस्वरूप निषाद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। रामस्वरूप ने बताया खेत में ज्वार और अरहर की फसल बोई थी। आरोप है कि 21 और 22 जुलाई की रात को गांव के ही दबंग ननकवा, उसके बेटों राजकुमार व अशोक, और पिन्टू ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर 10 बिस्वा फसल नष्ट कर दी और जमीन पर कब्जा कर लिया। खेत जाता है तो जानमाल की धमकी देता है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जबरन फसल काटने से मना करने पर पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.