Banda News: दबंगों ने रोकी जलनिकासी, वृद्धा के घर में भरा पानी
बांदा, अगस्त 24 -- Banda News: बांदा। तिन्दवारा में दबंगों द्वारा बारिश के पानी की निकासी जबरन रोकने का मामला सामने आया है। पानी रुकने से वृद्ध महिला के घर में जलभराव हो गया। पीड़िता राजादेवी पत्नी छोटेलाल द्विवेदी ने उप जिलाधिकारी बांदा को शिकायती पत्र सौंप सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया पड़ोसियों ने जबरन भैंसों के बाड़े से बहने वाले बारिश के पानी को मिट्टी डालकर और तार-बाड़ लगाकर बंद कर दिया। भारी बारिश में अब पानी पीड़िता के घर में भर रहा है। इससे गृहस्थी का सामान और जानवरों का भूसा भीग गया। आरोप है जब पीड़िता और उनका परिवार पानी की निकासी का रास्ता बनाने का प्रयास करते हैं, तो उक्त लोग गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Mohoba News: दबंगों की मनमानी से खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.