Banda News: दबंगों ने युवक को लाठी से पीटा
बांदा, अगस्त 17 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाने के पारा गांव निवासी जुगुल किशोर वर्मा ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 15 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे कोटेदार के कुआं के पास पीपल के नीचे बैठा था। तभी गांव के राजेश व विष्णु यादव आए और उसे बिना कारण लाठी से जमकर पीटा। उसे गंभीर चोटें आईं। शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बचाया। दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने राजेश व विष्णु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: युवक को पीटने पर चार के खिलाफ केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.