बांदा, सितम्बर 13 -- Banda News: बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र के शुक्लन पुरवा अंश लोधौरा गांव निवासी श्यामकली पत्नी सुजीत प्रजापति ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शुक्रवार को रात दस बजे घर में थी। तभी परिवार के चुनबुद्दा, उसकी पत्नी धुल्लन, भाई राममिलन, पुत्र देवराज एकराय होकर आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। डंडे के वार से महिला का हाथ टूट गया। बेटी दिव्या बचाने आई तो हमलावरों ने उस पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: महिला व बेटी से मारपीट, जान से मारने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...