Banda News: दबंगों ने महिला व उसके नाती को पीटा
बांदा, अक्टूबर 18 -- Banda News: बांदा। मरका थाने के इंगुवा गांव निवासी सुशीला पत्नी रामनारायण ने मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शनिवार को शाम चार बजे वह दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव का केशकांत त्रिपाठी उसके घर में घुसा और बाहर निकला। उसने टोका कि हमारे घर क्यों आते हो तो वह आग बबूला हो गया। इसी बात केशकांत, उसका पिता वेद कांत व चाचा बबुवा लाठी-डंडे लेकर आए और उसे व उसके दस वर्षीय नाती को बुरी तरह पीटा। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों हमलवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.