Banda News: दबंगों ने मऊ प्रधान को कुल्हाड़ी-लाठी लेकर धमकाया
बांदा, जुलाई 23 -- Banda News: बांदा। नरैनी थाने के मऊ गांव निवासी ग्राम प्रधान लक्ष्मण यादव ने गांव के भरोसी, भगत, कुंती व देवीदीन उर्फ डेबिट के खिलाफ धमकाने व डराने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दबंगों से जानमाल का खतरा बताया है। आरोप लगाया कि 21 जुलाई को रात आठ बजे चारों लोग घर के बाहर कुल्हाड़ी व लाठी लेकर आए और गालियां दीं। विरोध करने पर कुल्हाड़ी दिखा डराया। पूरी घटना का उन्होंने वीडियो भी बनाया है। इसके पहले भी दबंग ऐसा कर कर चुके हैं। इससे उसकी व उसके परिवार को इन दबंगों से जानमाल का खतरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.