बांदा, सितम्बर 30 -- Banda News: अतर्रा। क्षेत्र के लोटन पुरवा अंश महोतरा निवासी गया प्रसाद पुत्र श्याम लाल ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया है कि उनकी संक्रमणीय भूमि में हदबंदी के दौरान राजस्व निरीक्षक अतर्रा के लगवाए गए सीमांकन पत्थरों को दबंगों ने उखाड़ दिया। गांव के राम सनेही व उसके परिवार के विकास, प्रकाश व लीलावती ने कब्जा देने से मना कर दिया। कब्जा मांगने पर विपक्षी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...