Banda News: दबंगों ने पत्थर गड्डी उखाड़ फेंकी
बांदा, सितम्बर 16 -- Banda News: अतर्रा। दबंगों ने पत्थर गड्डी उखाड़ कर फेंक दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। तिलक नगर, नरैनी रोड निवासी रानी देवी पत्नी अर्जुन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि मुरलिया पुरवा में उसकी जमीन है। उपजिलाधिकारी अतर्रा के आदेश पर हल्का लेखपाल और कानूनगो ने 31 जुलाई 2026 को भूमि की हथबंदी कर पथर गडडी कराईर् थी।आरोप है कि उसी दिन शाम करीब छह बजे गांव के चार लोगो ने राजस्व विभाग द्वारा कराई गई पत्थरगडडी उखाड़कर फेंक दिया। रानी देवी ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह अपने पति अर्जुन सिंह और पुत्र विक्रम सिंह के साथ मौके पर पहुंचीं। पथर गडडी उखाड़ने के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियो ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.