बांदा, जुलाई 4 -- Banda News: बांदा। पैलानी थाने के खप्टिहाकलां निवासी सुरेंद्र सोनकर ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 18 जून को वह मजदूरी करने गया था। तभी मोहल्ले के रज्जन,उसकी पत्नी मेनका, राजेश,उसकी पत्नी कल्ली, पुत्र करिया उर्फ संदीप लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। पत्नी मनु व पत्नी शोभा को बुरी तरह पीटा। दोनों के सिर में गंभीर चोंटे आईं। बचाने गया तो उसे पीटा गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने, तोड़फोड़ में 12 पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...