Banda News: दबंगों ने ढहा दिया बाउंड्री व मकान
बांदा, सितम्बर 24 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के स्वराज कालोनी निवासी राजाराम यादव की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात समेत 20 लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप लगाया कि उसने स्टेडियम रोड स्वराज कालोनी में पांच दिसंबर 2014 को बलखंडीनाका निवासी राजकिशोर से प्लाट खरीदा था। सी दौरान श्यामलाल साहू व अजय यादव ने भी बगल से प्लाट लिए थे। राजाराम व श्यामलाल ने अपने हिस्से की जमीन में मकान बनवा लिया। जबकिअजय ने अपना प्लाट बलराम सिंह निवासी स्वराज कालोनी व सीता देवी पत्नी जयकरन निवासी सुतर खाना को बेच दिया। 30 अगस्त की रात 12 बजे बलराम सिंह 20 गुंडे लेकर आया और उसका मकान व बाउंड्री गिरा दी। इससे उसका दस लाख रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने बलराम सिंह सहित 20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.