Banda News: दबंगों ने घर में बैठे पिता-पुत्रों को पीटा
बांदा, अगस्त 25 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के साधू का डेरा (बाबा तालाब) मोहल्लों में दबंगों ने घर में बैठे पिता व दो पुत्रों को जमकर पीटा। मनोज यादव उर्फ बउवा पुत्र बासुदेव ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि सोमवार को शाम पिता बासुदेव, भाई शिवलखन व रामलखन आदि घर में बैठे थे। तभी खेत में भैंस चराने को लेकर पड़ोसी जयलाल, इंद्रपाल, राहुल समेत आठ लोग आए और मारपीट शुरू कर दी। पिता बासुदेव समेत सभी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.