Banda News: दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट
बांदा, सितम्बर 10 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली के बरगहनी गांव निवासी लल्लूराम यादव पुत्र जगदेव ने आरोप लगाया कि एक जून 2026 को पड़ोसी शेर सिंह उर्फ मोहित पुत्र समर सिंह, हाकिम सिंह पुत्र दुर्विजय सिंह, बापू सिंह पुत्र ब्रजमोहन, पूल सिंह पुत्र हाकिम सिंह, सूरज सिंह पुत्र बापू सिंह घर में घुस गए। घर में बहू व नाती थे। शेर सिंह ने नाती को जमकर पीटा और बहू के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। थाने में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पांच नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.