Banda News: दंपति दिल्ली गए, सूने घर से सामान चोरी
बांदा, सितम्बर 12 -- Banda News: बांदा। अतर्रा कोतवाली के नगनेधी गांव निवासी आशा व उनके पति मनोज मजदूरी करने दिल्ली चले गए। जब घर लौट कर आए तो ताला टूटा था और राशन से लेकर जेवर तक गायब थे। आशा ने थाने में तहरीर दी, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी के यहां प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि एक सितंबर को दिल्ली से लौटे तो मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर चावल, गेहूं, जेवर, बर्तन, गैस सिलेंडर, सिलाई मशीन तक चोर ले गए थे। बात पता किया तो जानकारी मिली कि गांव के ही सलीम व दीपू ने ही चोरी की है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Banda News: पछौंहा में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.