बांदा, अक्टूबर 21 -- Banda News: बबेरु। कस्बे के मां मढी दाई के पास दंगल मैदान में 180 वां दंगल संपन्न हुआ। पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर कुश्ती जीत कर ईनाम व शील्ड प्राप्त किया।महिला पहलवानों मे काजल बबेरू ने सपना पहलवान बांदा को हराया। दंगल मैदान में आयोजित दंगल में पहलवानों को हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराई। जिसमें सज्जन गुजैनी ने संदीप गेधनी को हराया ,आशीष गौरीखानपुर ने मन्नू बेल्दान को हराया, मोहित अखवारी ने मुफीद बबेरू को हराया। रामफल मझीवा छोटू नरैनी को , रामबाबू हमीरपुर ने कैन्हया बुढौली को, सचिन बबेरु ने सदीप फतेहपुर को, राममिलन मऊ टिटिहरा ने आकाश कालिंजर को हराया ,आकाश मऊ ने नारायन रायबरेली को हराया।सुशील मर्का व विवेक की बराबर मे कुश्ती हुई। पहलवानों को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष डा विवेकानन...