Banda News: थाने के समीप गल्ला व्यापारी की दुकान में चोरी
बांदा, सितम्बर 24 -- Banda News: पुनाहुर। बिसंडा थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाने के समीप हुई चोरी से व्यापारियो में दहशत है। बिसंडा कस्बा निवासी गल्ला व्यापारी रामजी ताम्रकार ने बताया कि उसकी थाने के समीप गल्ला की दुकान है। बुधवार की रात वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। उसका बड़ा भाई श्याम जी रिश्तेदारो के यहां निमंत्रण में कानपुर गया था। रात को किसी समय चोर दुकान का ताला काट कर अंदर घुस गए। गोलक में रखे चालिस हजार रूपए नगद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। गुरुवार को सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा देखा देखा तो दरवाजे का ताला कटा हुआ जमीन पर पड़ा था पास में ही ताला काटने के लिए इस्तेमाल की गई लोहे की आरी भी वही पर पड़ी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.