Banda News: थाना समाधान दिवस में आईं छह शिकायतें
बांदा, अक्टूबर 10 -- Banda News: कमासिन। थाना परिसर में तहसीलदार बबेरू राधेश्याम सिंह और थाना प्रभारी संतोष ओझा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छह फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया, जो अवैध कब्जे से संबंधित थे। थाना प्रभारी संतोष ओझा ने बताया कि प्रेमचंद पुत्र रामदीन ने खेत पर जबरन कब्जे का आरोप लगाते हुए शिकायत की। वहीं कमासिन निवासी शिव प्यारी पत्नी भैयालाल ने खरीदे गए मकान पर विपक्षी द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। छिलोलर निवासी कुंती पत्नी रामनरेश ने खरीदी गई जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। नारायणपुर निवासी रमेश पुत्र खेड़ला, सोनू पुत्र राजकरण तथा वीरेंद्र सिंह ने भी जमीन संबंधी विवादों को लेकर प्रार्थना पत्र दिए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: भूमि विवादों की मौके पर जांच कराएं, दोनों पक्षों को सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.