Banda News: त्योहारों पर सुरक्षा, सफाई और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: बांदा। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, सफाई, बिजली, पेयजल व स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को प्रमुख सड़कों और आवागमन मार्गों की मरम्मत त्योहारों से पहले पूरी कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को हाईटेंशन लाइनों का निरीक्षण करने और लटकते तारों को ठीक कराने के लिए विशेष टीम गठित करने को कहा। पूजा स्थलों, मूर्ति स्थापना स्थलों और विसर्जन मार्गों पर सफाई अभियान चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.