बांदा, अगस्त 7 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर देखने को मिला। ट्रैक्टर युवक व बाइक को टक्कर मारकर दुकान में घुस गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। कस्बा ​स्थित सब्जी मंडी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सब्जी खरीदने आए ओझा नगर निवासी विपिन कुमार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर जितेंद्र सोनी की दुकान के सामने खड़ी बाइक को कुचलते हुए शुभम तिवारी की ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर काउंटर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में विपिन कुमार का पैर टूट गया है। शुभम तिवारी को भी चोट आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर थाना कमासिन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर गांव कठार निवासी चालक नागेंद्र तथा उसके सहयोगी रवि कुमार को थाने ले गई। पुलिस ने हादसे में घायल दोनों युवकों का सीएचसी में ​इलाज कराया है। कमासि...