बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास मंगलवार देर रात रात तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार 50 वर्षीय बटाईदार किसान राजा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी संतोष कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बे के रामलीला मैदान निवासी राजा पुनाहूर गांव के पास हरिओम गुप्ता के खेत को बटाई पर लेकर खेती करते थे। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वह साइकिल से खेत में पानी लगाने जा रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास पीछे से बिसंडा की ओर से आए तेज रफ्...