Banda News: तेज बहाव वाले पानी में न उतरें, बच्चों पर रखें निगाह
बांदा, सितम्बर 2 -- Banda News: बांदा। जिले में लगातार बारिश व बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की। कहा है कि बारिश में नदी व नाले उफना रहे हैं। लोग नदियों को किनारे जाने से बचें। बच्चों पर विशेष निगाह रखें। जर्जर कच्चे व पक्के मकानों में सावधानी से रहें। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा है कि नदी, तालाब, कुएं एवं अन्य जलाशयों में नहाने तथा पानी के पास जाने के दौरान होने वाली डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आमजन के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। जलाशयों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें तथा बच्चों को नदी, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों के पास अकेले न जाने दें। केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें और गहरे पानी में जाने से बचें। तेज बहाव वाले पानी में न उतरें, खतरे के निशान वाले क्षेत्रों में पानी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.