Banda News: तीसरे दिन सौ मीटर की दूरी पर केन नदी में मिला मूर्तिकार का शव
बांदा, अगस्त 8 -- Banda News: बांदा,संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित केन नदी के पुल से परिजनों की डांट से छलांग लगाने वाले युवक का शव तीसरे दिन राज्य आपदा मोचक बल(एसडीआरएफ) ने खोज निकाला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छावनी स्थित पालीवॉल बिल्डिंग के पास के रहने वाले मूर्तिकार 27 वर्षीय शैलेंद्र कुमार उर्फ अभिषेक ने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे घर से स्कूटी से निकल गया, इसके बाद उसने शाम करीब पांच बजे केन नदी पुल से छलांग लगा दी थी। घटना की सूचना शाम पांच बजे मिलने पर परिजन ने पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने केन नदी में बृहस्पतिवार की देर रात तक नाव से सर्च अभियान चलाया था। इसके बाद शुक्रवार को पूरा दिन केन नदी में सर्च अभियान चलाया गया। ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.